img-fluid

इंदौर: सीएम मोहन यादव पहुचे चिड़ियाघर.. पक्षी विहार का किया दौरा….

September 29, 2025

इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) डॉ मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) सोमवार को इंदौर (Indore) के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर (zoo) पहुंचे जहां उन्होंने पक्षी विहार का दौरा किया साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को अनाज के दाने भी खिलाए साथ ही कर्नाटक से ले गए जंगली भैसे के दो जोड़े यानी बायसन का भी निरीक्षण किया।


दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को देर शाम इंदौर पहुंचे थे और इंदौर के शासकीय रेस्ट हाउस रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करने के बाद इंदौर के चिड़ियाघर पहुंचे जहां उन्होंने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक महेंद्र आइडिया गोलू शुक्ला सहित अन्याकाई भाजपा नेताओं के साथ चिड़ियाघर परिसर का दौरा किया इस दौरान उन्होंने पक्षी विहार में जाकर विभिन्न प्रकार की चिड़िया और तोता भी देखें पक्षी विहार में कई विदेशी प्रजातियों के पक्षी भी शामिल है जिन्हें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य नेताओं ने दान भी खिलाया इसके बाद मुख्यमंत्री गोल्फ कर में बैठकर कर्नाटक से इंदौर लार गए जंगली भैंसों के समूह और ऑस्ट्रिच को देखने पहुंचे मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में पशु पक्षियों के लिए असीम संभावनाएं हैं जहां एक और नामीबिया से ले गए चीते अपनी प्रजाति बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंदौर नगर निगम और चिड़ियाघर के प्रयासों से लाए गए बायसन और ऑस्ट्रिच भी यहां के वातावरण के हिसाब से मध्य प्रदेश को रहने लायक जगह बना रहे हैं मध्य प्रदेश में पशु पक्षियों के लिए असीम संभावनाएं हैं। जिससे आने वाले समय में प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • Bank Holiday : इस सप्ताह इन शहरों में बैंक कर्मियों की रहेगी मौज

    Mon Sep 29 , 2025
    नई दिल्ली। आज, 29 सितंबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India- RBI) के निर्देश पर अगरतला, कोलकाता और गुवाहाटी में बैंक छुट्टी (Bank Holiday) है। यह छुट्टी दुर्गा पूजा (Durga Puja) के सातवें दिन यानी महासप्तमी के कारण है। असल में, इस सप्ताह के सभी सात दिन भारत के किसी न किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved