img-fluid

इन्दौर : टैक्स वृद्धि के विरोध में कांग्रेस 22 जोनल कार्यालय का घेराव करेगी

June 21, 2025

जनता को बताएंगे 1250 रुपए देते हैं और हजारों रुपए लेते हैं
इन्दौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) के द्वारा संपत्ति (Property) का जलकर और कचरा परिवहन शुल्क (Garbage transportation fee) में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस (Congress) शहर के सारे 22 जोनल कार्यालय (22 zonal offices) का घेराव करेगी। इसके साथ ही जन जागरण अभियान चलाकर जनता को बताया जाएगा की लाडली बहना योजना में 1250 रुपए देते हैं और बदले में टैक्स की दर में वृद्धि कर हजारों रुपए लेते हैं।



  • चौकसे ने कहा कि पिछले साल बजट पेश करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा 535 कॉलोनी में टैक्स बढ़ाने की पहल की गई थी। उस समय यह कहा गया था कि यह टैक्स इस वर्ष से बढ़ेगा। अब नगर निगम के द्वारा संपत्ति कर के निर्धारण के स्लैब में ही परिवर्तन कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरुप सारे शहर के नागरिकों का टैक्स बढ़ जाएगा। जिन नागरिकों का स्लैब परिवर्तन होगा उनका कचरा परिवहन शुल्क भी बढ़ जाएगा। नगर निगम के द्वारा जलकर की दर को 200 प्रतिमाह से बढ़ाकर 300 प्रतिमाह कर दिया गया है। चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा टैक्स में वृद्धि किया जाना जनता पर भार डालना है। निगम के द्वारा जनता के साथ धोखा करते हुए उन पर यह भार डाला गया है। इस टैक्स वृद्धि का कांग्रेस विरोध करती है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा मैदानी आंदोलन किया जाएगा। हम सबसे पहले सभी जोनल कार्यालय का घेराव करेंगे। निगम के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति जल्द ही तैयार की जाएगी। इसके लिए 23 जून को कांग्रेस के ब्लॉक और वार्ड अध्यक्ष तथा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की जाएगी। चौकसे ने कहा कि इस टैक्स वृद्धि के विरोध में हम आंदोलन के साथ में जन जागरण अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर नागरिकों को बताया जाएगा की राज्य सरकार लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए प्रतिमाह दे रही है लेकिन बदले में इस तरह से टैक्स वृद्धि करके हजारों रुपए ले रही है।

    Share:

  • भारत के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ा रहा रूस, पुतिन बोले- तेल और गैस का निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य

    Sat Jun 21 , 2025
    मॉस्को। रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि भारत (India) के साथ 2030 तक दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग (Long Term Economic Cooperation) के लिए मास्को की कार्य योजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। एक सत्र में बोलते हुए पुतिन ने घोषणा की कि रूस, भारत सहित अपने प्रमुख भागीदारों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved