
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 565 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 5611 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 2160 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 2513 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 5010 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 38812 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 32 है। आज दिनांक तक कुल 738 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 3349 हो गई है।
आज 301 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 34725 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved