
इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 127 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है।आज कुल 1445 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए थे, जिनमें से 1301 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 6985 हो गई है। वही आज दिनांक तक कुल 304 संक्रमित मरीज़ो की मृत्युु हो चुकी है।
आज 39 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे आज दिनांक तक कुल 4699 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है । आज तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 5045 है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved