img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 01, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “एम.डी. ड्रग्स” के साथ दो तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ को लेकर कार्यवाही की जा रही है, उसके बावजूद इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ पहुंच रही है। कही ना कही पुलिस की लापरवाही या मिली भगत से ही इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ बेची जा रही है।


  • वही इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नं. 134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के पास स्ट्रीट लाइट के उजाले में दो व्यक्ति सुनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोककर पूछताछ की गई। तो दोनों ने अपना नाम सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान निवासी देवासी होना बताया। दोनों की तलाशी लेने 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई जिसकी कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। वही दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बस द्वारा एमडी ड्रग्स लेकर इंदौर आते थे और रास्ते में उतर कर पैदल एमडी ड्रग्स की डिलेवरी देने जाते थे ताकि कोई पहचान ना सके। बहरहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

    Share:

  • इंदौर: कैफे में युवतियों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने शुरू की जांच

    Mon Jun 1 , 2026
    इंदौर। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार से अधिक युवतियां क्षेत्र स्थित एक कैफे में चाय पीने के लिए एकत्रित हुई थीं, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved