img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल जप्त की

May 27, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बाइक चोरी को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है। आरोपियों द्वारा हाल ही में विभिन्न थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनकी जानकारी संबंधित थानों को सौंप दी गई है।


  • इंदौर में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एसीपी क्राइम के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। टीम को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन रातों-रात गुप्त रूप से पूरा किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित वर्मा, विशेष और निशांत सुनहरे इंदौर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार मोटरसाइकिल चोरी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उनके कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

    जांच में सामने आया कि इनमें से 9 वाहनों के संबंध में हाल ही में विभिन्न थानों में चोरी के अपराध दर्ज किए गए थे। क्राइम ब्रांच ने बरामद सभी वाहनों की जानकारी संबंधित थानों को सौंप दी है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने और भी चोरी की वारदातें की होंगी, जिनका खुलासा जल्द हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में वाहन चोरी की कई लंबित शिकायतों का निपटारा होगा और आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • बक़रीद से पहले मुश्किल में फंसे सपा के पूर्व MLA इरफान सोलंकी, समर्थकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

    Wed May 27 , 2026
    कानपुर। बक़रीद से पहले एक बार फिर से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ गयी है, उनपर एक और FIR दर्ज होने के बाद फिर से कानपुर में सियासी माहौल में गर्म हो चुका है। दरअसल कानपुर के चमनगंज थानाक्षेत्र स्थित हलीम ग्राउंड में लगने वाली बकरा मंडी मंगलवार देर रात अचानक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved