img-fluid

इन्दौर: 10 दिनों में 8 डिग्री गिरा दिन का पारा

March 21, 2026

  • गर्मी में ठंडक का एहसास, कल सुबह से रात तक छाए रहे बादल, चलती रही ठंडी हवाएं

इन्दौर। शहर में पिछले कुछ दिनों में बदले मौसम के कारण तापमान में भारी कमी आई है। पिछले 10 दिनों में दिन का तापमान 8 डिग्री गिर चुका है। कल पारा लुढक़कर सामान्य से 6 डिग्री नीचे 30 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस महीने दर्ज सबसे कम तापमान था। हालांकि मौसम विभाग ने आज से मौसम बदलने और तापमान में फिर तेजी आने की संभावना जताई है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों की अपेक्षा 3.4 डिग्री कम था। वहीं बीते कुछ दिनों से तुलना करें तो 11 मार्च को दर्ज 38 डिग्री तापमान की अपेक्षा यह करीब 8 डिग्री कम था। यानी 10 ही दिनों में तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई, जबकि मार्च के महीने में तापमान में लगातार तेजी देखने को मिलती है। वहीं कल रात से आज सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन कल की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 38 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


  • आज से फिर बढऩे लगेगा पारा
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले दो दिनों से शहर में बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है, लेकिन आज से मौसम फिर साफ नजर आएगा और तापमान में बढ़त आना शुरू होगी। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। माह के अंत तक तापमान 36 से 37 डिग्री तक जाने की संभावना है।

    एक नजर लगातार गिरते तापमान पर
    तारीख अधिकतम न्यूनतम
    11 मार्च 38 15.8
    12 मार्च 37.8 18.4
    13 मार्च 37.6 18.2
    14 मार्च 36.6 19.4
    15 मार्च 35.5 19
    16 मार्च 35 16.8
    17 मार्च 34.9 15
    18 मार्च 34.5 18.4
    19 मार्च 33.6 15
    20 मार्च 30.2 17
    (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    Share:

  • सरके चुनर के राइटर ने कहा नहीं लिखना चाहते थे ये डायलॉग, फिल्म में मचा हंगामा

    Sat Mar 21 , 2026
    नई दिल्ली। नोरा फतेही (Nora Fatehi)और संजय दत्त(Nora Fatehi) के गाने ‘सरके चुनर सरके'(Sarke Chunar Sarke)के हिंदी वर्जन पर काफी बवाल मचा था। इस गाने के बोल काफी अश्लील थे। गाने पर मचे बवाल के बाद सरकार (government issued)की तरफ से गाने को बैन कर दिया गया और इस गाने को यूट्यूब से भी हटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved