
इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित चितावद इलाके में पानी के छींटे उड़ने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर पानी के छींटे गिरने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गई, घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल भवर कुआं थाना क्षेत्र के चितावाद इलाके में पानी का छींटे उड़ने के बीच एक युवक की पास में ही रहने वाले शुभम पवार से कहां सुनी हो गई, इस घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। जहां शुभम और उसके साथी तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि पांच से छह युवक हाथों में तलवारें और लाठियां लेकर एक घर में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने घर में मौजूद सामान भी फेक दिया, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं और परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना की जानकारी मिलते ही भंवरकुआ पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और अवैध हथियार लहराने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।