img-fluid

इंदौर: पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

April 06, 2026

इंदौर। इंदौर में पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।


  • दरअसल, 5 अप्रैल की रात रेडीसन चौराहा स्थित मालवीय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना में फरियादी कर्मचारी ऋषि पाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्पित पिता बलजीत सिंह बग्गा को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

    Share:

  • 'चार आंखें और बड़ा मुंह', बिहार में पाई गई उल्लू जैसी दिखने वाली मछली! ग्रामीण मान रहे चमत्कार

    Mon Apr 6 , 2026
    बांका। बिहार के बांका जिले में सोमवार को रजौन कटरिया नदी से एक दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिलने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा नदी में मछली पकड़ने के दौरान यह अनोखी मछली जाल में फंस गई। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें चार आंखें दिखाई देती हैं। इसका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved