
कल कई टीमें लगाकर फूटी लाइन को दुरुस्त कराया ड्रेनेज का कार्य कर रही टीम को दी चेतावनी
इन्दौर। भागीरथपुरा (Bhagirathpura) क्षेत्र की कई गलियों में ड्रेनेज लाइनों (Drainage Line) के काम नगर निगम (Municipal council) द्वारा कराए जा रहे हैं और उसी के चलते कल दोपहर में खुदाई के दौरान एक गली में ड्रेनेज लाइन फूट गई, जिसका पानी सडक़ों पर बहने लगा और इसकी सूचना मिलने पर तत्काल निगम के कई अफसर मौके पर पहुंचे और कार्य कर रही टीम को फटकार लगाई और सुधार कार्य तीन से चार घंटे में ही पूरा कर लिया।
भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी कांड के बाद नगर निगम वहां कई क्षेत्रों में नई डे्रनेज लाइन बिछाने के साथ-साथ नर्मदा की सप्लाय लाइनें बिछा रहा है। करीब 20 से ज्यादा गलियों मेें वर्षों पुरानी ड्रेनेज और नर्मदा लाइनें थीं, जिन्हें बदला जा रहा है, लेकिन अफसरों के मुताबिक वहां चल रहे कार्यों के दौरान कई नए कार्य निकल आने के कारण लाइनें बिछाने में ज्यादा समय लग रहा है। पहले नगर निगम के अफसर मान रहे थे कि एक माह में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन वहां कई हिस्सों में कई और लाइनें खस्ताहाल निकलने के चलते वहां भी काम शुरू कराए गए हैं। कल दपोहर में भागीरथपुरा की गली में डे्रनेज लाइन बिछाने का काम चल रहा था, इसी दौरान कर्मचारियों ने पुरानी लाइन फोड़ दी, जिसके चलते वहां तेजी से गंदा पानी बहने लगा और सडक़ों तक यह पानी पहुंच गया था, जिसके चलते अधिकारी उिफर सकते में आ गए और तत्काल मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू कर लिया गया और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि वे लाइनें बिछाने के कार्य के दौरान पूरी सतर्कता के साथ काम करें, ताकि इस प्रकार की घटना ना हो। इसके बाद ड्रेनेज विभाग और नर्मदा प्रोजेक्ट के अफसरों ने अलग-अलग गलियों में चल रहे कार्योंं का निरीक्षण भी किया और जल्द से जल्द काम पूरे करने के निर्देश दिए।