img-fluid

इंदौर: द्वारकापूरी क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस, जुआ खेलते आठ जुआरी को किया गिरफ़्तार

March 05, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते कल यानी बुधवार के दिन पूरे शहर भर में होली खेली जा रही थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस चेकिंग के मार्फ़त और ड्रोन सर्विलांस के ज़रिए चप्पे चप्पे पर नज़र बनाए हुए थी। उसी दौरान ड्रोन सर्विलांस की मदद से 8 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ़्तार किया है। और हज़ार रुपये बरामद किया।


  • पूरा मामला द्वारका पूरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ ड्रोन सर्विलांस पुलिस क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों के ख़िलाफ़ नशा करने वालों के ख़िलाफ़ नज़र बनाए हुए थी। उसी दौरान दिग्विजय मल्टी के एरिया में जुआ खेलते ड्रोन सर्विलांस की मदद से 8 जुआरियो को पकड़ा। मौक़े पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरियो 6 हजार रु से अधिक नगद बरामद किए। एडिशनल DCP ने बताया कि होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर नज़र रखी जा रही थी। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ड्रोन की मदद भी दी गई थी उसी के तहत ड्रोन सर्विलांस के ज़रिए 8 जुआरियों को गिरफ़्तार कर हज़ार रुपया बरामद किए हैं। सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    Share:

  • इंदौर: पुलिस चेकिंग के दौरान 245 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही

    Thu Mar 5 , 2026
    इंदौर। इंदौर में होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की। जिसमें 32 थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने एरियल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल पेट्रोलिंग के जरिए लगातार निगरानी रखी। सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved