
इंदौर। बीते दिनों तेजाजी नगर इलाके में फैक्ट्री में मजदूर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को चिह्नित कर लिया है, जिन्होंने हमला किया था। इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। तेजाजी नगर इलाके के तिल्लौर में सीमेंट की ईंट बनाने की फैक्ट्री में काम करने आए गुना के रैनसिंह पिता बलजी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
सभी आरोपी तिल्लौर के आसपास के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रेैनसिंह घटना वाले दिन अधिक शराब पिए हुए था। वह नशे में एक घर में चला गया था। इसी बात को लेकर उस पर लोगों ने हमला कर दिया और इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि पीटने वाले भी शराब पिए हुए थे। बाद में उसकी लाश को दूर फेंक आए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved