img-fluid

इन्दौर: एक दर्जन कालोनाइजरों के खिलाफ अब दर्ज होगी FIR

March 30, 2026

निगम ने संबंधित थानों को भेजे पूरे प्रकरण, पहले भी दर्ज हो चुके हैं

इन्दौर। सिरपुर, कैलोद करताल, रेवती रेंज (Sirpur, Kailod, Kartal, Revati Range) सहित शहर के कई क्षेत्रों में अवैध (Illegal) रूप से कालोनी (Colony) काटने वाले कालोनाइजरों के मामले में निगम ने पूरी पड़ताल कर मामले तैयार कर लिए हैं और साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित थानों को मामले भेजे गए हैं। इसी सप्ताह एफआईआर दर्ज हो सकती है।



  • नगर निगम की रिमूवल टीम ने पिछले दिनों सिरपुर तालाब के कैचमेंट एरिया और उसके आसपास के अन्य क्षेत्रों में अवैध कालोनी बनाकर वहां कई निर्माण कराने के मामले में कार्रवाई करते हुए निर्माणों को ढहा दिया था। इसके साथ ही वहां कैचमेंट एरिया की खाली पड़ी जमीनों पर निगम मालिकी हक की जमीन के सूचना बोर्ड लगाए थे, ताकि वहां लोग भ्रमित होकर प्लाट न खरीदें। इसी प्रकार का प्रयोग कई अन्य स्थानों पर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर किया गया था। पिछले दिनों से अफसरों की टीम ने रेवती रेंज, कैलोद करताल और तेजाजी नगर के आसपास के हिस्सों में काटी जा रही अवैध कालोनियों के मामले में प्रकरण तैयार किए थे। इनमें से कई कालोनी सरकारी जमीन और कांकड़ पर कालोनाइजरों ने काट दीं। अफसरों का कहना है कि ऐसे करीब 12 कालोनाइजरों के नाम-पते और पूरा प्रकरण तैयार कर संबंधित थानों को भेजा गया है, ताकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सके। इससे पहले नगर निगम ने करीब 7 कालोनाइजरों के खिलाफ बाणगंगा से लेकर भंवरकुआं और चंदननगर थानों में मामले दर्ज कराए थे। पुलिस द्वारा इसी सप्ताह संबंधित कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और इसके लिए निगम ने तमाम साक्ष्य भी पुलिस विभाग को उपलब्ध कराए हैं।

    अभिभाषक संघ सदस्यों की 400 पृष्ठों की डायरी प्रकाशित होगी
    अभिभाषक संघ द्वारा 400 पृष्ठों की इस वर्ष की डायरी प्रकाशित की जाएगी। इसमें संघ के करीब 9 हजार से अधिक सदस्यों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि जानकारी उपलब्ध रहेगी। सीनियर एडवोकेट दिलीप सिसौदिया के मार्गदर्शन में इसका प्रकाशन होगा। इस हेतु प्रधान संपादक एडवोकेट केपी माहेश्वरी एवं प्रबंध संपादक एडवोकेट संजय मेहरा को बनाया गया है।

    Share:

  • न्यू लुक में छाए अक्षय खन्ना, फैंस बोले- सबसे दमदार किरदार अभी आना बाकी

    Mon Mar 30 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता(Bollywood actor) अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna) इन दिनों अपनी हालिया सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। धुरंधर(Dhurendhar) में उनके दमदार किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 1300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। इस सफलता के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved