
इंदौर। इंदौर (Indore) के एमजी रोड थाना (MG Road Police Station) क्षेत्र की डीआरपी लाइन स्थित पुलिस के शासकीय आवास (Government Residence) में रहने वाली एक फर्स्ट ईयर की छात्रा (Student) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने चाचा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा अपने कमरे में मृत पाई गई। परिवार को जब घटना का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
दरअसल अपने चाचा के घर रहकर फस्ट इयर की पढ़ाई कर रही दुर्गा कनोजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्गा इंदौर की डीआरपी लाइन में प्रधान आरक्षक के पर पर पदस्थ अपने चाचा के सरकारी क्वाटर में ही रहती थी। दुर्गा कल ही गांव से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था। वही जब चाचा के बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो दुर्गा ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उन्होंने अपने पुलिस लाइन में पदस्थ पिता को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तब को दुर्गा फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
जिसके बाद एफएसएल टीम ने कमरे का मुआयना किया, लेकिन प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। फिलहाल एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को एमवाय हॉस्पिटल भेजकर पीएम करवाया है। वही परिजन भी कारणों को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती की गतिविधियों, मोबाइल फोन व सोशल मीडिया चैट्स की भी जांच शुरू कर दी है। अब पीएम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved