img-fluid

इंदौर: गरबा खेलने निकले चार बच्चे पहुंचे भोपाल….

October 17, 2026

  • लसूडिया पुलिस ने 24 घंटे में किया दस्तयाब…
  • एक बालक और तीन बालिकाओं को सकुशल तलाशा….
  • ऑटो चालक वीरू राठौर गिरफ्तार….

इंदौर. इंदौर (Indore) के लसूडिया थाना (Lasudia Police Station) क्षेत्र से लापता एक बालक और तीन नाबालिग बालिकाओं (Four children) को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर भोपाल (Bhopal) से सकुशल खोज निकाला। 14 अक्टूबर को दो नाबालिग बालिकाएं गरबा खेलने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। वहीं, एक अन्य मामले में एक नाबालिग बालक के भी बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।


  • मामले की जानकारी देते हुए पुलिस एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन भोपाल में मिली इसके बाद पुलिस टीम तत्काल भोपाल रवाना हुई और चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया,एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वीरू राठौर नामक व्यक्ति बच्चों को अपने ऑटो रिक्शा में बैठाकर भोपाल ले गया था चारों बच्चे भोपाल में ऑटो चालक वीरू राठौर के घर पर मिले। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वीरू राठौर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में उससे आगे की पूछताछ की जा रही है

    राजेश दंडोतिया, एडि.डीसीपी

    Share:

  • Trump’s U-turn Following Deal with Putin: Sanctions and Tariffs on Russian Oil and Gas Lifted; Major Relief for India

    Sat Oct 17 , 2026
    Washington. Citing national interest, U.S. President Donald Trump has issued an order granting exemptions from sanctions, restrictions, and tariffs that were set to be imposed under legislation targeting Russia and Iran. This decision by Donald Trump regarding the purchase of Russian oil and gas brings significant relief to India and China. The move is being […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved