img-fluid

इंदौर : टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

March 07, 2026

क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन को EMI में बदलकर की ठगी…..

चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी…..

इंदौर. इंदौर (Indore) में लोगों से ठगी और धोखाधड़ी (fraud) करने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर (Crime Branch Indore) को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने टूर एंड टूरिज्म कंपनी के नाम पर लोगों को सस्ते पैकेज का लालच देकर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।


  • दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों ने सस्ता टूर पैकेज देने का झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने जुलाई 2025 में टूर पैकेज अलॉट करने के नाम पर करीब एक लाख रुपये की राशि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन कर उसे ईएमआई में बदल दिया और पीड़ित से ठगी कर ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सूरत निवासी आकाश, रिजवान, शाहिद और जुनेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग स्थानों पर संगठित होकर फर्जी टूर पैकेज के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी भाविक और कपिल अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

    Share:

  • ईरान ने कहा- पड़ोसी मुल्कों को निशाना बनाने का इरादा नहीं, जब तक उनकी जमीन से हमला न हो

    Sat Mar 7 , 2026
    तेहरान. पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के बीच ईरान (Iran) के राष्ट्रपति (President) मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) ने अमेरिका (US) की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान (Iran) से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद रखना सिर्फ एक सपना है, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved