
निगम को उम्मीद, आज मिल जाएगा टैक्स
इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (municipal corporation) द्वारा प्रसिद्ध गायक (Famous singer) हनी सिंह (Honey Singh) के कार्यक्रम के लिए अनुमति (permission) जारी नहीं की गई है। अब निगम को उम्मीद है कि आज इस कार्यक्रम के लिए बेचे गए टिकट पर मनोरंजन कर की राशि मिल जाएगी।
निगम की ओर से प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजकों के नाम कल एक नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में कहा गया है कि अब तक इस कार्यक्रम के जितने टिकट बेचे गए हैं उतनी राशि का 10 फीसदी राशि मनोरंजन कर के रूप में नगर निगम में जमा करें। उसके बाद ही नगर निगम द्वारा इस कार्यक्रम के लिए फायर एनओसी जारी की जाएगी। अभी निगम के पास कोई राशि जमा नहीं हो सकी है। इसके चलते फायर एनओसी भी जारी नहीं हुई है। निगम को उम्मीद है कि आज मनोरंजन कर की राशि जमा हो जाएगी। इसके बाद हम एनओसी जारी कर देंगे। ध्यान रहे कि कल 8 मार्च को ही हनी सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का कार्यक्रम इंदौर में होने जा रहा है ।