
इन्दौर। सुबह-सुबह काम के लिए निकले एक होटल कर्मचारी (Hotel employee) को बस (Bus) ने चपेट में ले लिया। उसकी मौत हो गई। 65 साल के राममनोहर (Rammanohar) पिता रामसलावन निवासी स्कीम नंबर 78 की मौत हुई। वह पीपल्याहाना स्थित एक होटल में स्विमिंग पूल मेंटेनेंस का काम देखता था। रोज की तरह आज सुबह बाइक से वह काम पर जाने के लिए निकला था। इस बीच जैन नर्सरी के पास उसे एक बस वाले ने टक्कर मार दी और बस भगाकर ले गया। राहगीरों ने राममनोहर को सड़क पर पड़ा देख एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राममनोहर को टक्कर मारने वाली बस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved