img-fluid

इंदौर के घरों में 24 x7 होगा जलप्रदाय

March 27, 2026

रविवार को मुख्यमंत्री इंदौर में करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का शुभारंभ
अमृत परियोजना के चौथे चरण का होगा शुभारंभ

इंदौर। शहर (Indore) में पेयजल (Drinking Water) व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा (Narmada) चतुर्थ चरण (Fourth Phase) के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजों का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) 29 मार्च रविवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर करेंगे। इसके शुभारंभ के बाद इंदौर में चौबीस घंटे सातों दिन जलप्रदाय की व्यवस्था की जाएगी।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलप्रदाय विभाग प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में 24&7 जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें इंदौर शहर की भविष्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त 400 एमएलडी जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। महापौर भार्गव ने बताया कि पहले पैकेज में इंटेकवेल और पंपिंग स्टेशन का कार्य किया जाएगा। इसके माध्यम से नर्मदा का पानी इंदौर लाया जाएगा।


  • 29 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल
    इस योजना के तहत शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौंरासला, कुमेड़ी, शक्करखेड़ी, अरंडिया, मायाखेड़ी, बिचौली हप्सी, पत्थर मुंडला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगड़दा, निहालपुर मुंडी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा।

    यहां बनेंगी 40 नई टंकियां
    पैकेज-3 के अंतर्गत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पुराने रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चौक- आईडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपुर मंडी, कबीटखेड़ी, रेवेन्यू नगर, ट्रेजर टाउन, कावेरी परिसर, कैलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराडिय़ा, कुमेड़ी, पंचवटी कॉलोनी, अरंडिया, मायाखेड़ी, शक्करखेड़ी, रेवती में टंकियों का निर्माण होगा। वहीं पैकेज-4 में 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगोत्री, लक्ष्मीबाई मंडी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पार्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विद्या पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेड़ी, बुद्ध नगर में टंकियों का निर्माण होगा।

    पैकेज 2 में होगी 39 किमी लंबी लाइन…39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटी मेन पाइप लाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा

    परियोजना के पैकेज-2 के अंतर्गत वांचू पाइंट से राऊ सर्कल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटी मेन पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल को सुचारु रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही 3 प्रमुख स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम की स्थापना कर जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा। इस पैकेज की लागत 448.23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

    पैकेज 3 में कई नए काम होंगे
    पैकेज-3 और 4 के तहत शहर की जल वितरण व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। 40 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, 76 पुराने टैंकों का उन्नयन होगा। पैकेज-3 के अंतर्गत 15 से 35 लाख लीटर क्षमता के 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इन टैंकों को जोडऩे के लिए 400 से 600 मिमी व्यास की लगभग 27.4 किलोमीटर लंबी फीडर पाइप लाइन तथा 1200 मिमी व्यास की 4.7 किलोमीटर ग्रेविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही लगभग 685 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें डीआई एवं एचडीपीई पाइप लाइन शामिल होंगी। पैकेज-3 के अंतर्गत लगभग 1 लाख 26 हजार घरेलू जल संयोजन दिए जाने का कार्य किया जाएगा तथा 1 लाख 8 हजार से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24&7 दबावयुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस पैकेज की लागत 410.50 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

    पैकेज 4 में 892 किमी लबी लाइन बिछाएंगे
    पैकेज-4 के अंतर्गत भी 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा 46 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 400 से 700 मिमी व्यास की लगभग 25.82 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन विकसित की जाएगी और लगभग 892 किलोमीटर लंबी वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएगी। करीब 2.47 लाख नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार घरेलू जल संयोजन दिए जाने का कार्य किया जाएगा तथा 1 लाख 62 हजार से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं स्मार्ट बनाया जा सके। इस पैकेज की लागत 497.23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।

    कार्यक्रम में यह भी होंगे शामिल….
    कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा भी शामिल होंगे।

    Share:

  • आसानी से मिलने लगा पेट्रोल-डीजल, 45 लाख लीटर और बिक गया, किसानों को मिलेगा डीजल

    Fri Mar 27 , 2026
    इंदौर। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ बाहरी पम्पों (Pumps) पर भीड़ के फोटो-वीडियो वायरल (Photos and Videos Go Viral) होने पर इंदौर (Indore) की जनता भी पम्पों की ओर दौड़ पड़ी, जिसके चलते दो दिन तक पेट्रोल-डीजल हासिल करने और टैंक फुल करवाने की मारामारी नजर आई, जबकि प्रशासन लगातार अपील करता रहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved