img-fluid

इन्दौर: हादसों को न्योता दे रहे इंदौर के रेलवे प्लेटफॉर्म

September 07, 2026

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच 1 फीट से ज्यादा का गैप, चढ़ने-उतरने में यात्रियों के गिरने का खतरा

इन्दौर। इंदौर रेलवे स्टेशन (Indore Railway Station) के प्लेटफॉर्म (platforms) यात्रियों (Passengers) की सुरक्षा के लिहाज से सवालों के घेरे में हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच कई स्थानों पर इतना ज्यादा अंतर है कि यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों के लिए यह स्थिति ज्यादा जोखिमभरी है।

यात्री ने रेल मंत्रालय से की शिकायत
प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बड़े गैप की तस्वीर के साथ एक यात्री रुषि राठौड़ ने रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी को टैग कर सोशल मीडिया पर शिकायत की। यात्री ने इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से असुरक्षित बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद रेलवे सेवा ने मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए रतलाम मंडल के डीआरएम को भेज दिया। रतलाम डीआरएम कार्यालय की ओर से भी शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसकी शिकायत को मुख्य तकनीकी अभियंता को समाधान के लिए भेजा जा रहा है।


  • क्या सुधार के लिए शिकायत का इंतजार कर रहा रेलवे
    अब सवाल यह है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी इस समस्या पर कार्रवाई किसी हादसे के बाद होगी या उससे पहले। क्या इस तरह की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए रेलवे आम यात्रियों की शिकायतों का इंतजार कर रहा है और स्थानीय अधिकारी सो रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही वाले इंदौर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच इतना बड़ा अंतर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?

    एक ओर विकास की बातें, दूसरी ओर बुनियादी समस्या
    खास बात यह है कि कल ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार इंदौर पहुंचे थे और यहां रेलवे के विकास व विस्तार को लेकर योजनाओं और संभावनाओं पर चर्चा कर रहे थे और कल ही यात्री द्वारा इस समस्या को उठाया गया। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी यह समस्या रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। सवाल यह भी है कि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खतरनाक अंतर जैसी समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को शिकायत मिलने का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है? क्या स्टेशन की नियमित निगरानी में ऐसी खामी नजर नहीं आती?

    Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Sep 7 , 2026
    छात्रों की गंूज को लेकर पूरी कांग्रेस एक 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी आएंगे और जेन-जी से संवाद करेंगे। कांग्रेसी भले ही मुंह पर कहते फिर रहे हैं कि इस आयोजन में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होगी, लेकिन कोई राजनेता आए और राजनीतिक चकल्लस न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved