
इंदौर। शहर में आज सुबह इस कदर धूंध छाई कि दृश्यता 5000 से घटकर 200 रह गई और हाथ को हाथ नहीं सुझाई दे रहा था। इंदौर में दिन के तापमान में भी 20 दिन बाद कमी आई और वह 21.9 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो कल की अपेक्षा 1.1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ़्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के चलते हवाएं अपने साथ ठंडक ला रही है। इस कारण ही इंदौर का मौसम बदला है।
शहर में आज सुबह इस कदर धूंध छाई कि दृश्यता 5000 से घटकर 200 रह गई और हाथ को हाथ नहीं सुझाई दे रहा था। इंदौर में दिन के तापमान में भी 20 दिन बाद कमी आई और वह 21.9 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो कल की अपेक्षा 1.1 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ़्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के चलते हवाएं अपने साथ ठंडक ला रही है। इस कारण ही इंदौर का मौसम बदला है।
कोहरे के चलते 16 उड़ानें हुई लेट
पूरा शहर सुबह से घने कोहरे के आगोश में नजर आया। कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी नजर आना मुश्किल थी। इसके कारण हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह घने कोहरे के कारण सुबह आने और जाने वाली 16 से ज्यादा उड़ानें लेट हुईं। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 4.4 डिग्री कम था।
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घने कोहरे के करण दृश्यता घटकर 200 मीटर तक पहुंच गई थी। जबकि उड़ानों के संचालन के लिए न्यूनतम दृश्यता 600 से 800 मीटर तक होना जरूरी है। दृश्यता बढऩे के बाद यह उड़ानें इंदौर पहुंची। सुबह 6,40 के बजे पुणे से आने वाली दिन की पहली फ्लाइट 7,51 बजे उतरी और इसके बाद लगातार उड़ानों का आना शुरू हुआ। यह सभी उड़ानें अपने तय समय से डेढ़ से दो घंटे लेट रही।
20 दिनों बाद 22 डिग्री पर पहुंचा पारा –
इंदौर में दिन के तापमान में इतनी कमी 20 दिनों बाद आई है। 3 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था, 4 को यह 22.3 डिग्री और 5 को 22 डिग्री था। इसके बाद तापमान में लगातार तेजी बनी रही और यह 26 से 30 डिग्री के बीच चलता रहा। कल एक बार फिर यह गिरकर 22 डिग्री तक पहुंचा है, जिसके कारण दिन में शीतलहर का एहसास हुआ है।
8 दिनों में 8 डिग्री गिरा पारा
शहर में दिन के तापमान में 8 दिनों में ही 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 17 जनवरी को जहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं कल यह 22 डिग्री पर पहुंचा। इस बीच यह 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहा। वहीं इस दौरान रात के तापमान में बढ़त आई है और यह 8 डिग्री से बढक़र 16 डिग्री तक जाने के बाद कल रात 13 डिग्री तक पहुंचा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved