img-fluid

इंदौर के पत्रकार ने आत्महत्या की

July 08, 2025

इंदौर। एक पत्रकार (journalist) ने रात को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।



गांधी नगर पुलिस ने बताया कि विकास (Vikasa) पिता राजेंद्रसिंह सोलंकी निवासी समर्थ ड्रीम सिटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। विकास मीडिया संस्थान में पत्रकारिता करता था। साथ ही उसका कंस्ट्रक्शन (Construction) का काम भी था। रात करीब 11 बजे उसे परिजन ने फंदे पर लटका देखा तो उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विकास की शादी महू की रहने वाली युवती से हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद के चलते उसने जान दी होगी। उधर, उसके मोबाइल के स्टेटस में उसने आखिरी बार बाय-बाय लिखा था। पुलिस अब जांच करेगी कि आत्महत्या से पहले उसने किसी प्रकार का सुसाइड नोट तो नहीं लिखा। बीते तीन दिनों में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक मीडियाकर्मी ने इसी तरह जान दे दी थी।

Share:

  • कर्बला की जंग में भारत के मुस्लिम ब्राह्मणों ने दिया था इमाम हुसैन का साथ, आज भी मोहर्रम मनाते हैं ये हिंदू

    Tue Jul 8 , 2025
    नई दिल्‍ली । हिंदू-मुस्लिम भाईचारे (Hindu-Muslim brotherhood) की कई मिसाल समय-समय पर सामने आती हैं। हालांकि बहुत कम ही लोगों को पता है कि इस्लाम (Islam) की दिशा बदलने वाली कर्बला की जंग में भी मुस्लिम ब्राह्मणों (Muslim Brahmins) ने पैगंबर मोहम्मद साहब (prophet mohammed sahab) के नवासे इमाम हुसैन (imam hussain) का साथ दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved