img-fluid

उज्जैन वाहन मेले के कारण पिछड़ा इंदौर, राजस्व लक्ष्य से 374 करोड़ पीछे

March 18, 2026

इंदौर आरटीओ कार्यालय को इस वित्तीय वर्ष में 1174 करोड़ का टारगेट मिला था, अब तक 800 करोड़ की भी वसूली नहीं

पिछले साल हुई थी 866 करोड़ की वसूली, इस बार पिछले साल जितनी उम्मीद भी नहीं
इंदौर। उज्जैन (Ujjain) के विक्रमोत्सव (Vikramotsav) में लगने वाले वाहन मेले (Vehicle Fairs) के कारण इंदौर (Indore) परिवहन कार्यालय (Transport Office) को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेले में टैक्स की छूट के कारण ज्यादातर लोग उज्जैन में वाहन खरीद रहे हैं, जिससे इंदौर कार्यालय को टैक्स का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते इंदौर कार्यालय राजस्व वसूली के टारगेट से भी काफी पिछड़ता जा रहा है।



  • उल्लेखनीय है कि ग्वालियर की तर्ज पर पिछले कुछ सालों से उज्जैन में भी वाहन मेले की शुरुआत की गई है। इसमें परिवहन विभाग द्वारा नए वाहन की खरीदी पर टैक्स में 50त्न की छूट दी जा रही है। 15 फरवरी से शुरू हुआ वाहन मेला 18 मार्च को खत्म होना था, लेकिन आम लोगों और डीलर्स की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग ने इसकी अवधि 29 मार्च तक बढ़ा दी है। मेले में रोजाना हजारों वाहनों की बिक्री हो रही है। इनमें ज्यादातर खरीदार इंदौर से हैं, जो सामान्य दोपहिया गाडिय़ों से लेकर लग्जरी कारें तक मेले में खरीद रहे हैं। ज्यादातर वाहनों की बिक्री उज्जैन में होने के कारण इंदौर में वाहनों की बिक्री लगभग ठप हो चुकी है और इनसे मिलने वाला टैक्स भी इंदौर कार्यालय के खाते में नहीं जा रहा है, जिसके कारण इंदौर कार्यालय राजस्व वसूली के टारगेट से पिछड़ता जा रहा है।

    1174 करोड़ का टारगेट, अब तक 800 करोड़ भी नहीं मिले
    परिवहन मुख्यालय द्वारा इंदौर आरटीओ कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1174 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसकी अपेक्षा अब तक इंदौर कार्यालय 800 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा है। यानी इंदौर कार्यालय टारगेट से अभी 374 करोड़ पीछे है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब महज 14 दिन बचे हैं। दूसरी ओर मेला 29 तक जारी रहेगा, ऐसे में अब किसी बड़ी वसूली की उम्मीद भी नहीं है। इंदौर कार्यालय ने पिछले साल 866 करोड़ का राजस्व वसूला था, लेकिन इस बार इतने की भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

    दिवाली के बाद से ही रुक जाते हैं खरीदार अप्रैल-मई भी बिगड़ेगा
    उज्जैन वाहन मेला लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। इसमें टैक्स छूट का लाभ लेने के लिए दिवाली के सीजन के बाद से ही लोग वाहन खरीदने के लिए इंतजार करने लगते हैं और वाहनों की खरीदी थम जाती है। वहीं आने वाले दिनों में जो लोग वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे वह भी टैक्स का लाभ लेने के लिए मेले में वाहन खरीद लेते हैं। इसके कारण जहां नवंबर-दिसंबर से इंदौर का बाजार ठंडा रहा, वहीं अब अप्रैल-मई में भी खरीदारी में कोई बड़ा उछाल आने की उम्मीद नहीं है। इसके कारण आने वाले कुछ महीने भी इंदौर कार्यालय के लिए अच्छे नहीं रहने वाले हैं।

    पिछले साल से ज्यादा वसूली की कोशिश
    परिवहन मुख्यालय द्वारा इंदौर कार्यालय को 1174 करोड़ का टारगेट दिया गया था। इसकी अपेक्षा अब तक करीब 800 करोड़ की वसूली हुई है। पिछले साल इंदौर कार्यालय ने 866 करोड़ का राजस्व वसूला था। हमारी पूरी कोशिश है कि इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा राजस्व अर्जित करें। टारगेट पूरा कर पाना तो संभव नजर नहीं आ रहा है।
    – प्रदीप शर्मा, आरटीओ, इंदौर

    Share:

  • लव मैरिज की सजा! पत्नी की जिद पर दामाद ससुराल आया, पिता ने कर दी हत्या

    Wed Mar 18 , 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना के सेक्टर-1 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक वकील ने अपनी बेटी के लव मैरिज को लेकर नाराजगी में अपने ही दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी. घर के बरामदे में 32 साल के युवक का खून से लथपथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved