img-fluid

इंदौर: कल की रात रही नवंबर के इतिहास की दूसरी सबसे ठंडी रात

November 16, 2025

– 50 सालों बाद पारा 6.4 डिग्री तक पहुंचा, सामान्य से 9 डिग्री कम
– 24 घंटों में 3.2 डिग्री गिरा तापमान
– नवंबर के इतिहास के सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री से सिर्फ 0.8 डिग्री पीछे

इंदौर। शहर (Indore) में कल की रात (Last night) नवंबर के इतिहास (history) की दूसरी सबसे ठंडी रात थी। 50 सालों में दूसरी बार न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) गिरकर 6.4 डिग्री तक पहुंचा। इसके साथ ही अब तक के ठंड के सभी रिकॉर्ड टूट गए। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने आज और कल भी शहर में शीतलहर की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.5 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 9 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 3.2 डिग्री कम था। यानी 24 घंटे में ही रात के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई। इस दौरान हवाओं की दिशा एक बार फिर उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। दिन से ही तापमान में गिरावट के कारण रोज की तरह धूप में तीखापन नहीं था वहीं सूरज ढलते ही श्रद्धा हवाओं के कारण तीखी ठंड का एहसास हो रहा था। रात बढऩे के साथ ही पारा गिरता गया और सुबह तक ठिठुरन बनी रही।

[relpost

1975 में इस स्तर तक पहुंचा था पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के इतिहास में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर 30 नवंबर 1975 को पहुंचा था। इसके बाद पहली बार यह कल रात को इस स्तर तक पहुंचा। नवंबर का सबसे कम तापमान 87 साल पहले 5.6 डिग्री के रूप में 25 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था, कल रात दर्ज 6.4 डिग्री तापमान उससे सिर्फ 0.8 डिग्री ज्यादा है, वहीं कल रात टूटे रिकॉर्ड की बात करें तो कल रात 69 साल पहले 29 नवंबर 1956 में दर्ज 6.6 डिग्री का रिकॉर्ड टूटा है और यह क्रम अभी जारी है।

हिमालय की बर्फीली हवाओं से ठिठुरा इंदौर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय उत्तरी हवाओं का दौर चल रहा है। यह हवाएं हिमालय की ओर से आ रही हैं और वहां बर्फबारी होने के कारण अपने साथ वही ठंडक ला रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कल रात दर्ज तापमान के साथ एक बार फिर शहर तीव्रशित लहर की श्रेणी में आ चुका है। यह भी पहली बार है कि नवंबर के पहले पखवाड़े में तापमान में इतनी कमी आ रही है। अक्सर न्यूनतम तापमान 20 से 30 नवंबर के बीच ही कम होता है।

इंदौर के साथ भोपाल भी 6.4 डिग्री पर
मौसमकेन्द्र भोपाल के अनुसार कल रात सबसे कम तापमान राजगढ़ में 6 डिग्री के रूप में दर्ज हुआ। वहीं इंदौर और भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। इस तरह इंदौर के साथ ही भोपाल में भी ठंड के पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए। मौसम विभाग ने आज और कल भी इंदौर और भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में तापमान में कमी बने रहने और शीत लहर की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इंदौर में जहां नवंबर की दूसरी ठंडी रात थी, वहीं भोपाल में यह पहली रात है।

Share:

  • इंदौर: समझाइश देकर थके, तो कल एक ही दिन में 149 बसों के काट दिए चालान

    Sun Nov 16 , 2025
    मधुमिलन, तीन इमली, मूसाखड़ी पर चला चेकिंग अभियान इंदौर। बस चालकों (Bus drivers) और संचालकों (operators) को समझाइश दे देकर थकी यातायात पुलिस (Traffic police) ने कल एक ही दिन में कुछ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 149 बसों पर चालानी (challans) कार्रवाई कर दी। इसी के साथ बिना हेलमेट और ऑटो, ई रिक्शा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved