
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अपने सौतेले भाई के बेटे की हत्या की नियत से अपहरण करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया है.
बता दे पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहा फरियादी संजू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके सौतेले भाई योगेश उर्फ शेरा बारोड़ नें मेरे बेटे दीपक बारोड़ को जान से मारने के लिया हिमालया वेल्नेस कंपनी लसुडिया मोरी से मेरे बेटे दीपक का अपहरण कर लिया है. तथा फोन पर कह रहा है कि मैने तेरे बेटे की हत्या कर दी है, और उसकी लाश क्षिप्रा नदी में फैक दी है.
फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी योगेश उर्फ शेरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही उसे पकड़ने के लिए टीम घटित की गई थी. गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकि सहायता से आरोपी योगेश उर्फ शेरा पिता राजेन्द्र बारोड़ की तलाश कर आरोपी को मैने श्री गौ नगर थाना कोतवाली देवास क्षेत्र से आरोपी योगेश उर्फ शेरा के किराये के कमरे से अपह्रत दीपक पिता संजू बारोड़ को सही सलामत बरामद किया गया तथा आरोपी योगेश उर्फ शेरा पुलिस को देख कर किराये कि मल्टी की छत पर चड़ गया व पड़ोस की छत पर कूद गया जिससे आरोपी के दाहिने हाथ व पैर में चोंट आई आरोपी को लसुडिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया व प्रकरण के गिरफ्तार किया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved