img-fluid

Indore: घर में घुसा तेंदुआ, कई को किया घायल

March 11, 2021

  • इंदौर की शिवधाम कॉलोनी के रहवासी दहशत से कांपे

इंदौर। राला मंडल (Ralamandal) से निकले तेंदुए (leopard) ने लिम्बोदी की शिवधाम कालोनी (Shivdham colony) में कहर मचाते हुए आज सुबह एक बच्चे सहित दो महिला और एक पुरूष व कुछ अन्य लोगों को घायल (Injured) कर दिया। वन विभाग की बंदूक लिए दौड़ती टीम को धता बताते हुए कालोनी के ही एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसा और उसे पकडऩे का प्रयास करते वन विभाग के अधिकारी को भी घायल कर दिया।


कल रालामंडल से निकला तेंदुआ न्यू रानीबाग (New Ranibagh) में देखा गया था। आज सुबह जब सर्चिंग हुई तो वह लिम्बोदी क्षेत्र में मिला। वन विभाग की टीम जब उसके पीछे भागी तो वह खेमराज राठौर के घर में जा घुसा। इस समय खेमराज बाथरूम में नहा रहे थे और उनकी पत्नी पद्मा किचन में खाना बना रही थी। तेंदुए ने उनकी पत्नी पर पीछे से वार किया, जिससे पंजा लगने के कारण उनकी पीठ पर खरोच आई हैं। चिल्लाई महिला की आवाज जब पति ने सुनी तो वे भी घर के बाथरूम से बाहर निकले तो तेंदुआ उन पर भी लपक गया। तेंदुए ने खेमराज को भी घायल कर दिया। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से निकलकर यहां बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया, जहां चौकीदार सुखलाल के नाती खेल रहे थे। तेंदुए ने एक नातिन को पकड़ लिया और उसका सिर मुंह में दबा लिया, यह देख बच्चे की मां और चौकीदार (Watchman) चिल्लाएं तो वह बच्चे को छोड़ चौकीदार पर लपक गया और उसका हाथ अपने जबड़े में भर लिया।

इसके बाद वहां कुछ और लोग डंडे लेकर आए और चौकीदार के साथ तेंदुए के पीछे दौड़े। तेंदुआ इसी मल्टी की बाथरूम (bathroom) में जाकर छुप गया, जहां वन विभाग की टीम जब वहां पहुंची और तेंदुए (leopard) को बेहोश कर पकडऩे का प्रयास किया तो इस दौरान वन विभाग का एक अधिकारी भी घायल हो गया।

Share:

  • न्याय नगर को बना डाला सरस्वती नगर, भूखंडों के टुकड़े भी किए

    Thu Mar 11 , 2021
      इंदौर। देर रात खजराना थाने पर बब्बू-छब्बू (Babb-Chabbu) के साथ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें छब्बू को तो गिरफ्तार कर लिया, बब्बू हाथ नहीं आया। न्याय विभाग कर्मचारी गृह निर्माण (Justice Department Employees Home Nirmaam)  द्वारा विकसित न्याय नगर एक्सटेंशन  (Nyaya Nagar Extension) में भूखंडों के बड़े घोटाले हुए हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved