img-fluid

इंदौर: गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान आदिनाथ की पालकी यात्रा

March 11, 2026

इंद्र के वेश में उठाई भगवान की पालकी, सफेद वस्त्रों में शामिल हुए समाजजन

इंदौर। भगवान आदिनाथ (Lord Adinath) के जन्म कल्याणक उत्सव (birth anniversary celebration) के अवसर पर पीपलीबाजार स्थित सफेद मंदिर से भव्य पालकी यात्रा (Grand Palki Yatra) निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग सफेद वस्त्र धारण कर शामिल हुए। इंद्र के वेश में श्रद्धालुओं ने भगवान की पालकी को कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया।


  • यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पधारे महाराज श्री ने अपने 25 किलोमीटर के विहार के बाद इंदौर पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए और पालकी यात्रा का शुभारंभ करवाया। पालकी यात्रा में महिलाओं ने भक्ति भाव से भजनों पर नृत्य किया और भगवान आदिनाथ की आरती उतारकर मंगलकामनाएं कीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। यात्रा में ढोल, बैंड और धार्मिक भजनों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन विजय मेहता, सुधीर सेठिया, मनीष सुराणा और संजय मोगरा सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, महिला मंडल, युवा मंडल और समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लगातार 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। पालकी यात्रा पिपली बाजार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक उत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।

    Share:

  • वेलकम 4 का ऐलान: इंटरनेशनल लेवल पर बनेगी फिल्म, उदय शेट्टी मजनू भाई की वापसी से बढ़ी फैंस की उम्मीद

    Wed Mar 11 , 2026
    नई दिल्ली । कॉमेडी और एंटरटेनमेंट (Comedy and Entertainment) से भरपूर वेलकम (Welcome) फ्रैंचाइजी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां दर्शक इस समय तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल 9Welcome to the Jungle) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मेकर्स ने अब फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म वेलकम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved