img-fluid

इंदौर: सपना संगीता कांड में बड़ी कार्रवाई

October 17, 2026

  • रंगदारी मांगने और मारपीट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार
  • ​धार से पकड़े गए बदमाश
  • नरेंद्र मेहता, अबरार, गुलाब सिंह और पप्पू ग्ग्रेवाल पुलिस की गिरफ्त में
  • ​रंगदारी न देने पर की थी मारपीट
  • 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी से मांगी गई थी 50 हजार की रंगदारी
  • ​भंवरकुआं पुलिस का एक्शन
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा

इंदौर. इंदौर (Indore) के पॉश इलाके सपना संगीता (Sapna Sangeeta) में बुजुर्ग व्यापारी (Elderly businessman) से हर महीने 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगने और इनकार करने पर घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट करने वाले धार के चारों आरोपियों को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें धरदबोचा। आइए देखते हैं इस बड़ी कार्रवाई पर हमारी यह रिपोर्ट।


  • इंदौर के पॉश इलाके सपना संगीता में गत दिनों 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ हुई रंगदारी और मारपीट की सनसनीखेज वारदात में भंवरकुआं थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।​घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धार जिले के रहने वाले चारों नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।​पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी नरेंद्र पिता मांगीलाल मेहता निवासी मंडी प्रांगण, धार, अबरार पिता बाबू खान निवासी कॉलोनी, धार, गुलाब सिंह पिता मांगीलाल बामनिया निवासी मायापुरी कॉलोनी, धार और पप्पू पिता बुद्धि लाल ग्ग्रेवाल निवासी ग्राम तलवाड़ा, जिला धार शामिल हैं।गौरतलब है कि 14 अक्टूबर की शाम को इन बदमाशों ने घर के बाहर बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग को रोककर धमकाया था कि अगर शहर में व्यापार करना है तो हर महीने 50,000 रुपये की रंगदारी देनी होगी।​जब बुजुर्ग ने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया था, तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।​घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य बनाते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर चारों आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस अब सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    राजेश दंडोतिया ​एडिशनल डीसीपी, इंदौर

    Share:

  • इंदौर: साइबर ठगी से सावधान, 'Yes' या 'No' लिखने से पैसे कटने की बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं

    Sat Oct 17 , 2026
    ​संदिग्ध लिंक्स से बड़ा खतरा APK फाइल या अनजान लिंक डाउनलोड करने से हो सकता है स्क्रीन शेयरिंग ऐप का इस्तेमाल ​क्राइम ब्रांच की चेतावनी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अज्ञात ऐप डाउनलोड करने से बचें ​साइबर फ्रॉड से बचाव सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved