
इंदौर। इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक सोसाइटी के भीतर नकाबपोश बदमाशों के घूमने से हड़कंप मच गया है। जिसमें हाथों में हथियार लिए बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है, साथ ही रहवासियों से भी पुलिस के द्वारा चर्चा की गई है।
दरअसल इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित एम्पायर मेट्रो सोसाइटी में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब कुछ नकाबपोश बदमाश सोसाइटी के अंदर घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि बदमाश हाथों में हथियार लेकर बेखौफ तरीके से सोसाइटी के बाहर और आसपास घूम रहे थे।
पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद कनाडिया थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, सुरक्षा को लेकर चिंतित रहवासियों के साथ पुलिस ने बैठक भी की और उन्हें सतर्क रहने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved