
इंदौर (Indore)। बिजासन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंहासा में एक कलर पेंट बनाने की फैक्ट्री (color paint factory) में आज दोपहर आग लग गई। जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप धारण कर लिया। आंख की चपेट में तीन अन्य गोदाम भी आ गए। आग बुझाने के लिए आसपास के क्षेत्रो से फायर वाहन बुलाए गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिहासा में एक कलर पेंट बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें दोपहर 3:00 बजे के करीब आग लगी। आग की लपेटे इतनी ऊंची थी की दूर तक दिखाई दे रही थी। फायर विकेट के अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि आग ने पास में ही भूसे के गोदाम को अपने आगोश में लिया और फिर कतरन के गोदामएवं लकड़ी के पीठा जल गया। फायर कर्मियों को रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। चारों ओर धुआ फैला हुआ था। करीब 1 लाख लीटर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन बार-बार आग भपक रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved