img-fluid

इंदौर: महिला की लताड़ से महापौर को महंगी पड़ गई चौपाल

February 19, 2026

स्कूटर से फिर किया वार्ड 84 का दौरा, सडक़, ड्रेनेज, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

इंदौर। इन दिनों महापौर (Mayor) पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) वार्डवार चौपाल लगाकर नागरिकों से संवाद कर रहे हैं, लेकिन कल वार्ड 84 में जो चौपाल (Chaupal) द्वारकापुरी उद्यान में लगाई गई वह महापौर को अच्छी-खासी महंगी (costly) साबित हुई। एक दबंग महिला ने माइक पर महापौर को जमकर लताड़ लगाई और नगर निगम की कार्य प्रणाली की पोलपट्टी खोल डाली। मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाकर समर्थन किया और महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायल भी हुआ।


  • महिला ने दो टूक कहा कि उनके क्षेत्र का एक गड्ढा कई दिनों से ठीक नहीं किया और कई लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। आज जब महापौर यहां पहुंचे तो उसके पहले इस गड्ढे को भर दिया गया। यह काम पहले क्यों नहीं किया गया। जब महापौर ने यह सफाई दी कि मेरे आने का कुछ तो प्रभाव हो, इसीलिए दौरा किया जाता है। इस पर महिला ने पलटकर और करारा जवाब दिया कि अगर आपके नाम का ही प्रभाव होना चाहिए और आने की जरूरत नहीं पड़े, उसके पहले ही काम हो जाना चाहिए। सडक़ों की खुदाई, अच्छे-भले गार्डन की दीवार तोडऩे और फिर से बनाने के साथ महिला ने यह भी कहा कि जब निगम कर्जे में है तो अच्छी-भली सडक़ों को खोदकर क्यों बनाया जा रहा है और अच्छे ब्लॉक भी बदले जा रहे हैं। महिला ने लक्ष्मणसिंहगौड़ का उदाहरण देते हुए भी कहा कि वे चार पहिया वाहन में नहीं, लोगों के घर जाकर मिलते थे, आप भी वही करिए और लोगों की समस्या सुनें। टैक्स की राशि भी बढ़ा दी है। हालांकि बाद में महापौर ने स्कूटर पर वार्ड 84 का दौरा किया। मगर सोशल मीडिया पर वायरल महिला के वीडियो को काफी सराहना भी मिली।

    Share:

  • इंदौर: सरकारी विभागों से करोड़ों की वसूली बाकी...चेतावनी के बाद भी नहीं जाग रहे बड़े बकायादार

    Thu Feb 19 , 2026
    145 करोड़ का लक्ष्य, वसूली 27 करोड़ ही हो पाई संभाग आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर की फटकार के बाद कुर्की-जब्ती की तैयारी इंदौर। जिले में 145 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य के मुकाबले अब तक महज 27 करोड़ 7 लाख रुपये की वसूली हो पाई है यानी करीब 18.85 प्रतिशत। शासनकी मांग में से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved