img-fluid

इन्दौर : महिला सशक्तिकरण की दौड़ को पुरुषों ने संभाला

May 25, 2025

त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर इन्दौर में गूंजा नारी शक्ति का स्वर

इन्दौर। देवी अहिल्याबाई होलकर (Devi Ahilyabai Holkar) के 300वें जन्म जयंती महोत्सव (Birth Anniversary Festival) के अंतर्गत आज महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को लेकर महिलाओं की मैराथन दौड़ (Marathon Race) आयोजित की गई। इस दौड़ में महिलाएं नाममात्र की ही पहुंचीं। बड़ी संख्या में पुरुष धावक और खासतौर पर पुलिसकर्मी दौडऩे के लिए पहुंच जाने के कारण आयोजन की इज्जत बच सकी। इस मैराथन दौड़ का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना और माता अहिल्याबाई के आदर्शों व मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था।


अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी को लेकर 31 मई तक भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है, जिसकी शुरुआत आज सुबह शहर के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा से प्रारंभ होकर रीगल चौराहे हुई मैराथन दौड़ से हुई। भाजपा की नगर इकाई द्वारा आज आयोजित मैराथन दौड़ की कमान विधायक गोलू शुक्ला को सौंपी गई थी। उन्होंने सुबह 6 बजे राजवाड़ा से रीगल चौराहा तक महिलाओं की मैराथन दौड़ आयोजित करने का ऐलान किया था। इसके लिए विभिन्न महिला संगठनों से संपर्क किया गया था, लेकिन मैराथन में भाग लेने के लिए गिनी-चुनी महिलाएं ही पहुंचीं। मैराथन में कुल 300 लोगों ने भाग लिया, जिसमें अधिकांश पुरुष ही थे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष पुलिसकर्मी दौडऩे के लिए पहुंच गए, जिससे आयोजन की इज्जत बच गई। दौड़ में सभी प्रतिभागी भारत माता और माता अहिल्याबाई की जय के नारे लगाते हुए दौड़ते नजर आए। बग्घी में भी अहिल्याबाई के रूप में महिला की बजाए बच्ची बिठाई गई। इस बालिका के हाथ में शिवलिंग भी था। सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर कहा कि माता अहिल्याबाई केवल एक महान शासिका ही नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक उत्थान की प्रतीक रही हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज की महिलाएं भी समाज में नया इतिहास रच रही हैं। वृंदा गौड़ ने कहा कि यह दौड़ माता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक जन-जागरण था। इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, अंजू माखीजा, दिनेश वर्मा, पार्षद कमल वाघेला, राजीव जैन, रूपाली पेंढारकर सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मैराथन दौड़ शुरू होने के बाद पहुंचे बच्चे
आज सुबह भाजपा द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में राजबाड़ा से रीगल तक के लिए दौड़ में शामिल होने पहुंचे फोर्स एकेडमी के बच्चे 7.05 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जब तक मैराथन दौड़ कृष्णपुरा पुल से आगे तक निकल चुकी थी। बच्चे बस से उतरते ही रीगल की ओर दौड़े।

स्वदेशी अपनाने की दिलाई शपथ
राजबाड़ा से रीगल तक भाजपा द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल होने आए इन्दौरी और बीएसएफ के जवानों के साथ स्कूली बच्चों को और सभी धावकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई। इस शपथ में कहा गया कि हमें स्वदेशी अपनाकर अपने देश को बचाना है। विदेशी सामान को दैनिक जीवन के उपयोग से हटाना है।

विधायक हार्डिया की जुबान फिसली
राजबाड़ा पर आयोजित हुई मैराथन दौड़ में मंच से सम्बोधित कर रहे विधानसभा 5 के विधायक महेन्द्र हार्डिया की जुबान फिसल गई और उन्होंने माता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जयंती को पुण्यतिथि कह डाला। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी निकल गई।

Share:

  • भाजपा सांसद के बयान को लेकर बिफरी कांग्रेस, कहा- PM मोदी माफी मांगें, जांगड़ा को बर्खास्त करें

    Sun May 25 , 2025
    नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने सांसद को बर्खास्त करने और पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि जांगड़ा के बयान पर प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को मौन स्वीकृति के तौर पर देखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved