img-fluid

इंदौर: सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी मेट्रो को यात्री संचालन की अनुमति

July 13, 2026

  • अभी सिर्फ साढ़े 5 किलोमीटर में एक ट्रेन चल रही है, गांधी नगर से रेडिसन तक के लिए

इंदौर। गांधी नगर से रेडिसन तक साढ़े 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो का यात्री संचालन शुरू होना है, जिसके लिए अब नए सिरे से कॉर्पोरेशन ने सीएमआरएस से सुरक्षा अनुमति मांगी है। पिछली बार तीन महीने के लिए जो अनुमति मिली थी, वह 24 जून को समाप्त हो गई और तब तक कॉर्पोरेशन उद्घाटन के साथ मेट्रो का संचालन शुरू नहीं कर पाया। फिलहाल साढ़े 5 किलोमीटर के कॉरिडोर पर एक मेट्रो चलाई जा रही है, उसमें भी यात्रियों का टोटा है।

अग्निबाण ने यह समाचार प्रकाशित किया था कि जल्द ही अंडरग्राउंड रुट का निर्माण एयरपोर्ट से शुरू होगा, जिसके लिए थाईलैंड से दो बोरिंग टनल मशीन इंदौर बुलवाई जा रही है। इस मशीन के कई हिस्से अभी इंदौर पहुंच भी गए हैं। अगले एक से दो महीने बाद मशीन असेम्बल होने के बाद काम शुरू करेगी। दूसरी तरफ मेट्रो कॉर्पोरेशन गांधी नगर से रेडिसन तक मेट्रो का यात्री संचालन शुरू करना चाहता है और इसके लिए 18 और 20 जून उद्घाटन की तिथि भी तय हो गई थी, मगर ऐनवक्त पर पता चला कि प्रधानमंत्री को न्यौता दिया जा रहा है, जिसके चलते यह उद्घाटन टालना पड़ा और इसी बीच 24 जून तक सुरक्षा के लिए मिली सीएमआरएस की अनुमति समाप्त हो गई।


  • दिल्ली से आनी वाली टीम अब नए सिरे से जांच कर कॉर्पोरेशन को एनओसी देगी। हालांकि इस बार सुरक्षा जांच में अधिक समय नहीं लगेगा, क्योंकि पहले ही सारे मापदण्डों की पूर्ति की जा चुकी है और अभी साढ़े 5 किलोमीटर के हिस्से में यात्री संचालन पिछले एक साल से चल भी रहा है और आए दिन गांधी नगर से रेडिसन के बीच भी ट्रायल रन चलता रहता है। मेट्रो कॉर्पोरेशन का कहना है कि अभी प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक ही ट्रेन चलाई जा रही है क्योंकि यात्रियों की संख्या अत्यंत ही कम है। रेडिसन चौराहा तक साढ़े 17 किलोमीटर में संचालन शुरू होने, यात्रियों की संख्या में वृद्धि का अनुमान है। हालांकि कॉर्पोरेशन का यह मानना है कि जब तक एयरपोर्ट से लेकर विजय नगर-रेडिसन तक कनेक्टिविटी नहीं होती, तब तक यात्रियों की संख्या में वृद्धि नहीं होगी। इसलिए अभी एयरपोर्ट से गांधी नगर के अंडरग्राउंड रूट को पहले तैयार करवाएंगे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved