img-fluid

हुकमचंद मिल से लगी 125 दुकानें 3 दिन में हटाई जाएं, इंदौर निगम ने मुनादी कर दी चेतावनी

March 12, 2026

  • महापौर के पास पहुंचे व्यापारी तो मिली राहत 

इंदौर। इंदौर नगर निगम के द्वारा अनाउंसमेंट कर हुकमचंद मिल की जमीन से लगी हुई जमीन पर बनी 125 दुकानों को 3 दिन में हटाने की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। ऐसे में व्यापारियों का समूह महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने के लिए पहुंचा तो उन्हें राहत मिल गई।

हुकमचंद मिल की दीवार से लगी सवा सौ से ज्यादा दुकानों के कारोबारियों की नगर निगम ने नींद उड़ा दी। फिर एक बार रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया। दुकानदारों कहना है कि रोजी-रोटी का एक मात्र सहारा यही दुकानें हैं। यदि बिना कोई जगह दिए हटाया तो उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। अभी नगर निगम की का गाडिय़ां घूम रही हैं और जगह खाली करने की चेतावनी दे रही हैं। डर है कि कहीं बुलडोजर न आ जाएं। हुकमचंद मिल व्यापारी संघ के विकास जैन सतभैया, अमृत सिंह, दयाराम जैतपुरी, राजेश शर्मा ने बताया 1974 से दुकान लगी हुई थी।

इन्हें पहले राजकुमार ब्रिज के कारण हटाया गया था। उसके बाद भंडारी ब्रिज बनने के कारण हुकुमचंद मिल दीवाल से पीछे किया गया था। इसके बाद भी व्यापारी अपना व्यवसाय चला रहे थे। 2 साल पहले भी नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि महापौर से बात हो चुकी है। दुकानदारों का सर्वे कर वैकल्पिक जगह देने पर विचार चल रहा है। व्यापारियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने देंगे। कल से निगम के द्वारा अनाउंसमेंट किए जाने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलें। उन्हें बताया कि निगम अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस पर महापौर ने कहा कि मैं दुकानदारों के साथ हूं। उन्हें वैकल्पिक जगह देने के बाद ही हटाया जाएगा। उसके बाद महापौर ने अपर आयुक्त से बात कर व्यापारियों के हित में बात रखी और कहा कि इन्हें पहले जगह दिखाई जाएं उसके बाद नंबरिंग कर विस्थापन की व्यवस्था की जाएं। व्यापारियों को अपना व्यवसाय व्यवस्थित करने के लिए समय दिया जाएं। महापौर से मिलने के बाद दिन में फिर निगम की गाडिय़ां व्यापारियों के बीच पहुंची तो व्यापारियों ने तत्काल क्षेत्रीय पार्षद जीतू यादव को सूचना दी। पार्षद तत्काल व्यापारियों के बीच पहुंचे और रिमूवल अधिकारियों को चेताया कि मेरे वार्ड के व्यापारियों को बेवजह परेशान ना करें। जब निगम इन्हें उचित स्थान दे देगा तो व्यापारी खुद अपने हाथों से दुकान हटाकर नई जगह शिफ्ट हो जाएंगे।

Share:

  • संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय

    Thu Mar 12 , 2026
    नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) पर हुए जानलेवा हमले का मुद्दा संसद में उठा। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आरोप लगाए कि फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा खतरे हैं और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved