
तीन दिन पुरानी लाश को जानवरों ने नोंच डाला, हाथ-पैर गायब मिले
इन्दौर। समीपस्थ खुड़ैल के अंतर्गत ग्राम पेडमी के जंगल से पुलिस ने एक युवक की जली हुई लाश बरामद की है, जिसे जानवरों ने जगह-जगह नोंच खाया है। यही नहीं, उसका एक हाथ व पैर भी गायब मिला।
थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया ने बताया कि ग्राम पेडमी से उदयनगर की ओर जाने वाले जंगल में किसी का शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो लाश दो से तीन दिन पूरानी है। जानवरों ने पूरे शरीर को नोंच खाया है। मृतक की उम्र 25-30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके दाहिने हाथ पर जय श्रीराम गुदा हुआ है। उसका बायां पैर गायब है तो निचला हिस्सा भी जगह-जगह से जंगली जानवरों ने नोंच खाया है। मतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन मौके से एक डायरी और जले हुए कपड़े मिले हैं। डायरी में दो लोगों के नाम लिखे हैं, इन दो लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उधर खुड़ैल क्षेत्र में ही जंगल में एक महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था। उस महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी भदौरिया का कहना है कि उक्त महिला को भी जंगल में लाकर किसी ने मारा था। महिला के बारे में आसपास के जिलों में जानकारी निकाली गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved