img-fluid

इंदौर: मुख्यमंत्री के दौरे में लापरवाही पड़ी भारी, ड्यूटी से नदारद पर टीआई सस्पेंड

March 31, 2026

इंदौर। इंदौर में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें वीआईपी ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी के अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।


  • दरअसल इंदौर में 29 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर दौरे पर थे, जहां यातायात व्यवस्था के तहत बापट चौराहे पर टीआई राहुल सिंह राजपूत की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निर्धारित स्थान पर वे समय पर मौजूद नहीं मिले। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी पहले भी लापरवाही के मामलों में कार्रवाई झेल चुके हैं। ऐसे में वीआईपी ड्यूटी जैसे संवेदनशील मौके पर गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और सभी अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सख्त रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share:

  • 'बिना पसंदीदा अपशब्दों का प्रयोग किए 90 मिनट तक दिया भाषण', कांग्रेस का गृहमंत्री अमित शाह पर तंज

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधता। कांग्रेस ने कहा उन्होंने लोकसभा में एक चमत्कार कर दिखाया। उन्होंने 90 मिनट तक बिना एक बार भी अपने पसंदीदा अपशब्द का इस्तेमाल किए उग्र भाषण दिया। विपक्षी दल का यह कटाक्ष गृह मंत्री अमित शाह की उस घोषणा के एक दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved