
इंदौर। कहते हैं कि कार मुहूर्त देखकर खरीदना चाहिए। एक कार जैसे ही शोरूम के बाहर निकली तो रिक्शावाले ने ठोंक दिया। वेलोसिटी के पास मारुति कार शोरूम है। कार को जैसे ही शोरूम से निकालकर परिसर में लाया गया तो रिक्शावाले ने ठोंक दिया। उसके बाद खजराना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार का साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। कार को शोरूम से लिफ्ट के माध्यम से नीचे उतारकर लाया गया था। मौके पर पहुंची खजराना पुलिस ने रिक्शा चालक पर कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि मौके पर विवाद भी हुआ था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से मामला ठंडा पड़ गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved