img-fluid

इंदौर: 24 घंटे में 4 डिग्री उछला रात का पारा

January 21, 2026

हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा तापमान, दो दिन से जारी तीखी ठंड से मिली राहत

इंदौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछली दो रातों से लगातार जारी ठंड (Cold) के बाद कल रात तापमान में 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। तापमान बढऩे के साथ ही शहर को तीखी ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल तापमान में और तेजी देखने को मिलेगी। इसके बाद पारा
फिर गिरेगा।



  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री और कल की अपेक्षा करीब 4 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं का रुख पूर्वी रहा। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछली दो रातों से हवाएं उत्तरी थी, जिसके कारण ठंड का असर बढ़ रहा था। वहीं कल रात हवाओं का रुख पूर्वी होने के कारण तापमान में बढ़त दर्ज हुई है।

    शुक्रवार से फिर बढ़ेगी ठंड
    परसों रात से कल सुबह के बीच जहां इंदौर प्रदेश में ठंड के मामले में दूसरे स्थान पर था, वहीं कल रात से आज सुबह के बीच तापमान में 4 डिग्री की बढ़त होने से ठंड का असर कमजोर पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज और कल तापमान में बढ़त जारी रहेगी, वहीं शुक्रवार से पारा एक बार फिर गिरेगा और रविवार तक तीखी ठंड का एहसास होगा। इसके बाद तापमान में फिर तेजी देखने को मिलेगी।

    एक नजर पिछले 6 दिनों के गिरते-चढ़ते तापमान पर
    तारीख अधिकतम न्यूनतम
    15 जनवरी 26.1 6.2
    16 जनवरी 28.2 9
    17 जनवरी 30 12
    18 जनवरी 25 8.2
    19 जनवरी 24.9 8.4
    20 जनवरी 25 12.2
    (जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    Share:

  • स्टार एयर ने निरस्त की मुंबई और गोंदिया की उड़ानें, हंगामा

    Wed Jan 21 , 2026
    आने और जाने वाली चार उड़ानें निरस्त होने से यात्री हुए परेशान इंदौर। स्टार एयर (Star Air) द्वारा इंदौर (Indore) से दोबारा उड़ानों को शुरू करने के साथ ही दोबारा इन्हें निरस्त करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। कंपनी द्वारा कल इंदौर से मुंबई (Mumbai) और गोंदिया (Gondia ) के बीच चलने वाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved