img-fluid

इंदौर: दूध बेचने के लिए भी अब लेना पड़ेगा लाइसेंस

March 13, 2026

दुग्ध समितियों को छोडक़र उत्पादकों और वितरकों के लिए शासन ने लिया निर्णय

मिलावट रोकने के लिए पहली बार शुरू की सख्त पहल

इंदौर। यह पहला मौका है जब दूध उत्पादकों (Milk producers) और वितरकों (Distributors) को लाइसेंस (License) लेना पड़ेगा। डेयरी सहकारी समितियों (Dairy Cooperative Societies) के लिए यह अनिवार्यता नहीं रहेगी और अब शासन ने इसके पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरू कराई है। इसका उद्देश्य मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों पर रोक लगाना है, ताकि ऐसे उत्पादकों और वितरकों की पहचान की जा सके जो इन कार्यों में लिप्त हैं।


  • प्रदेशभर में दूध की उत्पादन क्षमता भी बढ़ाई जाना है। अभी पूरे प्रदेश में लगभग 213 लाख टन दूध का उत्पादन होता है और सांची दूध एक बड़ा डेयरी ब्रांड है। ग्रामीण क्षेत्र में दूध संग्रह को बढ़ावा देने के लिए 381 नई सहकारी समितियां भी बनाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का अनुबंध किया है और पिछले साल नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड के साथ प्रदेश सरकार ने अनुबंध भी किया। दरअसल भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने दूध उत्पादकों और वितरकों के लिए पंजीयन करने और लाइसेंस अनिवार्य करने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है, जिसके चलते अब मध्यप्रदेश में भी इसे लागू किया जा रहा है। लिहाजा अब इंदौर सहित प्रदेशभर में दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को लाइसेंस लेना पड़ेगा। केन्द्र सरकार को भी इसकी रिपोर्ट देना होगी।

    Share:

  • UNSC में ईरान के खिलाफ भारत के रुख पर विपक्ष का हमला, चिदंबरम बोले- भारत की विदेश नीति एकतरफा

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद (MP) पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ईरान के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को समर्थन करने के लिए सरकार की आलोचना की है। चिदंबरम ने भारत की मौजूदा विदेश नीति को एकतरफा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved