
इंदौर। इंदौर के चंद्रनगर थाना क्षेत्र इंटरनेशनल शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर युवक से 9 बार में ट्रांसफर करा कर 8.70 लाख की ठगी का शिकार बना लिया गया । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर में ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी अब लोगो को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए नए तरीके अपना रहे है। वही इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 8.70 लाख रुपए ठग लिए गए। ताप्ती परिसर निवासी जय कुमार बडोनिया ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उनके पास एक अज्ञात महिला का फोन आया था। महिला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने पर कम समय में भारी मुनाफा कमाया जा सकता है।
महिला की बातों में आकर पीड़ित जय कुमार निवेश के लिए तैयार हो गए। इसके बाद महिला ने उन्हें अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और कुल 9 बार में 8 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उनसे और पैसे मांगे जाने लगे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved