img-fluid

इंदौर: हेड कंस्टेबल दीपक थापा का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यवाही

March 26, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल (Head Constable) का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा (Deepak Thapa) को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।


  • दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा, जिन्हें कुछ समय पहले कांस्टेबल रहते हुए हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया गया था, अब विवादों में घिरने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वही दीपक थापा के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। आरोप है कि वह पुलिस कॉलोनी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब कार्रवाई करते हुए दीपक थापा को निलंबित कर दिया गया था , वही अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उनका प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।

    Share:

  • 2 Ugandan Women Illegally Residing in Mumbai Detained; Deportation Underway

    Thu Mar 26 , 2026
    Mumbai: Two foreign women have been taken into custody following a joint operation conducted by the police and the Anti-Terrorism Cell in Mumbai’s Vakola area. Both women are citizens of Uganda and had been residing in India for a prolonged period without valid documentation. A targeted raid was executed after the police received intelligence regarding […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved