
इंदौर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंदौर विधानसभा नंबर 4 में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार राजा मांधवानी (Congress’s official candidate Raja Mandhwani) का विरोध तेज हो गया है। आज दोपहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) ने मांधवानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 700 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता मांधवानी को टिकट दिए जाने से नाराज होकर गांधी भवन के लिए निकले हैं। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में टिकट बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रर्दशन कर रहे कार्यकर्ता अक्षय कांतिबम को टिकट दिए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर लोगों में से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
View this post on Instagram
पुलिस की कार्रवाई होते देख अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता मौके से भाग खड़े हुए। प्रदर्शनकारियों में कुछ महिलाएं भी शामिल थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि आचार संहिता होने के चलते प्रदर्शन आदि पर रोक है। बीच सड़क पर और धार्मिक स्थल के पास प्रदर्शन कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved