img-fluid

इंदौर: भागीरथपुरा में 2 घरों में भी जाएंगे राहुल गांधी, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

January 17, 2026

  • पानी की टंकी पर अन्य मृतकों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

इन्दौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज भागीरथपुरा के हादसे से पीडि़त लोगों से मिलने के लिए इंदौर आ रहे हैं। वे भागीरथपुरा में दो मृतकों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही अन्य मृतकों के परिजनों से पानी की टंकी पर मुलाकात करेंगे। भागीरथपुरा में दूषित जल दिए जाने के कारण 23 लोगों की मौत होने के मामले में पीडि़त परिवारों से मिलने के लिए राहुल गांधी आज इंदौर आ रहे हैं। इंदौर के विमानतल से सीधे मुंबई हॉस्पिटल पहुंचेंगे। इस अस्पताल में इस घटना के शिकार 8 व्यक्ति उपचार प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से दो व्यक्ति आईसीयू में भर्ती हैं। इन लोगों से मिलने के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा की बस्ती में पहुंचेंगे।

इस बस्ती में राहुल गांधी का शेड्यूल मृत व्यक्तियों के परिवार से मुलाकात का है। कल यह जानकारी सामने आई थी कि सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी को बस्ती में अंदर गलियों में जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बाद में रात को यह स्थिति स्पष्ट हुई कि राहुल गांधी इस बस्ती में गीता घुपेकर और जीवन बर्डे के घर पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके अलावा अन्य मृतकों के परिवारों से भागीरथपुरा की पानी की टंकी पर मुलाकात करेंगे। इस बस्ती में राहुल गांधी 1 घंटे का वक्त देंगे। वे दोपहर 1.45 बजे भागीरथपुरा पहुंच जाएंगे। भागीरथपुरा में मुलाकात के बाद राहुल गांधी इंदौर से दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।


  • बालक के घर पर लगा था ताला
    कांग्रेस के नेताओं की चाहत थी कि इस यात्रा के दौरान भागीरथपुरा में 5 महीने के बालक आव्यान के परिजनों से मिलने के लिए राहुल उसके घर पर जाएं। इस बच्चे का जन्म 10 साल की मन्नत के बाद हुआ था। भागीरथपुरा में दूषित जल से इस बच्चे की भी मौत हो गई। बच्चे की मां ने दूध में पानी मिलाकर इस बच्चे को पिलाया था, उसी से उसकी जान चली गई। इस बच्चे के घर पर राहुल गांधी का जाना निश्चित था। पिछले दो दिनों से अचानक ही इस बच्चे के घर पर ताला लगा हुआ मिला और परिजन कहीं चले गए थे। ऐसी स्थिति में कल शाम को इस बच्चे के घर राहुल गांधी के जाने के कार्यक्रम को शेड्यूल से हटा दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि कल रात में इस बालक के पिता अपने घर आ गए हैं। वह पानी की टंकी पर राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

    कांग्रेस देगी सहायता राशि
    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को एक -एक लाख रुपए की सहायता राशि देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा चेक बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। आज यह चेक मृतकों के परिवारों को दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की राशि दी गई है।

    विमानतल पर राहुल गांधी का होगा भीड़भरा स्वागत
    इंदौर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नगर आगमन पर विमानतल पर उनका भीड़भरा स्वागत किया जाएगा। सभी कांग्रेस नेताओं के समर्थक वहां स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसके साथ ही विमानतल पर कांग्रेस नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन की स्थिति भी बन सकती है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार राहुल गांधी 11.45 बजे विमानतल पर पहुंचेंगे। विमानतल पर उनकी अगवानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और कुछ विधायकों द्वारा की जाएगी।

    विमानतल पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करने की योजना बनाई गई है। इसके अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस और उसके संगठनों के कार्यकर्ता विमानतल पर पहुंचेंगे। यह संभव है कि इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं के बीच शक्ति प्रदर्शन की स्थिति बन जाए। बांबे हॉस्पिटल और भागीरथपुरा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आने से मना कर दिया गया है। जब राहुल गांधी इंदौर की यात्रा के बाद वापस रवाना होने लगेंगे, तब उन्हें विदा करने के लिए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश भार्गव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े विमानतल पर जाएंगे। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर संभाग की प्रभारी सचिव बनाई गईं उषा नायडू और संजय दत्त रहेंगे।

    राहुल गांधी के रूट से गाडिय़ां हटवा रही यातायात पुलिस
    इंदौर। यातायात पुलिस अपने इंटरसेप्टर व्हीकल से सुबह से राहुल गांधी के रूट से सडक़ों पर खड़े वाहन हटवा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे रूट खासकर भागीरथपुरा क्षेत्र के वाहनों को सडक़ से हटवाया जा रहा है, ताकि राहुल के कारकेट को निकलने में कोई परेशानी न आए। यातायात पुलिस अनाउंसमेंट के साथ ही वाहन हटाने के लिए क्रेन का सहारा भी ले रही है। अक्सर देखा गया है कि कोई भी मूवमेंट हो, चाहे वह वीआईपी हो, सडक़ों पर खड़े वाहन ही सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में कोई वीवीआईपी मूवमेंट हो तो पुलिस ज्यादा अलर्ट रहती है, ताकि कोई परेशानी नहीं हो। कल होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मैच के चलते बल का एक हिस्सा वहां तैनात किया गया है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी इन्दौर आ चुके हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए भी बल लगाया गया है।

    Share:

  • Odisha: ED Raids BJD Leader's House, Cupboards Found Overflowing with Cash

    Sat Jan 17 , 2026
    New Delhi: The Enforcement Directorate (ED) on Friday raided the residence of Biju Janata Dal (BJD) vice-president and contractor Hrushikesh Padhi in Ganjam district in connection with an illegal mining case. A ​​huge amount of cash was recovered during the raid, causing a sensation in the entire region. ED officials found cupboards overflowing with bundles […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved