
संक्रमण दर भी ज्यादा
इंदौर। गत वर्ष भी जब कोरोना संक्रमण (Corona Transition) की शुरुआत हुई थी तब इंदौर (Indore) देश के टॉप-10 शहरों में शामिल रहा और क्षेत्र विशेष में सैम्पल (Sample) टीम के साथ किए गए विवाद की खबरें भी चर्चा का विषय रही। अब एक बार फिर इंदौर (Indore) देश के उन टॉप-10 शहरों में शामिल हो गया है जहां पर प्रति 10 लाख की आबादी पर अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर नासिक (Nashik) है और उसके बाद सातवें स्थान पर प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal)और 8वें स्थान पर इंदौर (Indore) का नम्बर है। जबकि दिल्ली, पटना इसके बाद के शहरों में शामिल है। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई का स्थान चौथे नम्बर पर बताया गया है। प्रति 10 लाख की आबादी में से पिछले एक माह में जो सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं उन 10 शहरों की सूची में 8वें स्थान पर इंदौर है। नासिक में जहां प्रति लाख की आबादी पर 86 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो गए, तो नागपुर में यह आंकड़ा 45 हजार के आसपास है, वहीं मुंबई में 18 हजार, लखनऊ में 12 हजार, बैंगलुरु में 7800 से अधिक, तो भोपाल में यह आंकड़ा 7360 और इंदौर (Indore) का 7 हजार से अधिक पहुंच गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved