img-fluid

इंदौर: रैपिडो बाइक चालक ने सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने लड़की से किया दुष्कर्म

February 03, 2026

इंदौर. मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ( Rapido bike driver) ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए बुक की गई बाइक के चालक ने एक नाबालिग लड़की (girl) को अपनी हवस का शिकार बनाया.

दरअसल पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी चालक उसे राजवाड़ा तो ले गया, लेकिन वहां उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया. आरोपी ने लड़की को झांसा दिया कि वह उसे बेहद सस्ते दामों में अच्छे कपड़े दिला देगा.


  • सस्ते कपड़ों का दिया था लालच
    सस्ते कपड़ों के लालच में आरोपी नाबालिग को राजवाड़ा से परदेसीपुरा स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने रावजी बाजार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई.

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात चालक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, रावजी बाजार पुलिस रैपिडो ऐप से आरोपी की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, राजवाड़ा से परदेसीपुरा तक के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

    Share:

  • सरकार ने क्‍यों पूर्व थल सेना नरवणे की पुस्तक पर लगाई रोक, जानिए क्‍या है इसके पीछे वजह

    Tue Feb 3 , 2026
    नई दिल्‍ली । पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) की संस्मरण पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) को लेकर इन दिनों राजनीतिक और सैन्य गलियारों में चर्चा तेज है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा इस अप्रकाशित पुस्तक के कथित अंशों को पढ़े जाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved