img-fluid

इंदौर: 2606 लोकेशनों पर बढेगी दरें, 158 नई कॉलोनिया शामिल

March 14, 2026

– इंदौर में अगले वित्तीय वर्ष के लिए कलेक्टर गाइडलाइन पर मंथन शुरू

इंदौर। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन (Collector Guidelines) दरों को लेकर जिला मूल्यांकन समिति (District Evaluation Committee) की बैठक शरू हुई। पंजीयन शाखा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जिले में संपत्ति की गाइडलाइन दरों में संशोधन का प्रारूप तैयार किया गया है । संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर (Sampada 2.0 Software) के माध्यम से अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक पंजीकृत दस्तावेजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर पाया गया कि कई स्थानों पर संपत्तियों का बाजार मूल्य वर्तमान गाइडलाइन से अधिक है। इसी को देखते हुए आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।


  • जिले में वर्तमान में कुल 4840 लोकेशन हैं, जिनमें से 2606 लोकेशनों पर गाइडलाइन दरों में वृद्धि प्रस्तावित की गई है, जबकि शेष लोकेशनों पर दरें यथावत रखने का सुझाव है । प्रस्तावित वृद्धि में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को शामिल किया गया है । आंकड़ों के अनुसार अधिकांश स्थानों पर 21 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है ।

    इसके अलावा वर्ष 2026-27 के लिए 597 लोकेशन को आस पास की कॉलोनियों में मर्ज कर दिया गया है । इनमें सबसे अधिक 175 लोकेशन महू क्षेत्र में, 129 इंदौर-3 और 105 इंदौर-2 व इंदौर-4 क्षेत्र में जोड़ी जाने की योजना है।

    जिला मूल्यांकन समिति द्वारा इन प्रस्तावों पर विचार के बाद अंतिम गाइडलाइन दरों का निर्धारण किया जाएगा । शहरी क्षेत्र की 1351 लोकेशन व ग्रामीण की 1255 लोकेशन पर दरें 10 से 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ेंगी।

    Share:

  • इंदौर: मंदिरों की भोजनशाला पर नहीं गैस सिलेंडर की डिलीवरी का असर

    Sat Mar 14 , 2026
    खजराना और रणजीत हनुमान मंदिर में पीएनजी तो नंदानगर के सांई मंदिर में बायो कोल से बनती है भोजन प्रसादी इंदौर। संजीव मालवीय। कमर्शियल गैस सिलेंडरों (Commercial gas cylinders) की बुकिंग बंद (Bookings Closed) होने के बीच राहतभरी खबर है कि शहर के बड़े मंदिरों में चलने वाली भोजनशालाएं (Dining Halls) इससे प्रभावित नहीं होंगी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved