img-fluid

इंदौर: वाहनों में आग लगने वाले सिरफिरे युवक का आतंक खत्म, पांच वाहनों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 03, 2026

इंदौर। इंदौर में वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की। आरोपी पहले भी विवादित घटनाओं में शामिल रह चुका है।

दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में देर रात एक सिरफिरे युवक ने एक के बाद एक पांच वाहनों में आग लगा दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपी खुलेआम और शौकिया अंदाज में वाहनों को आग के हवाले करता हुआ नजर आया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में आक्रोश भी देखा गया।


  • पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शिवा गौड़ के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा गौड़ पहले भी विवादों में रह चुका है। हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने साथियों के साथ बाणेश्वर कुंड पर एक युवक-युवती के साथ अश्लीलता का आरोप लगाकर मारपीट करता नजर आया था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।

    Share:

  • गूगल अर्थ की डिजिटल इमेज बनी मुख्य गवाह, अवैध कॉलोनी निर्माण पर 4.08 करोड़ का दंड

    Fri Apr 3 , 2026
    शोभापुर पहाड़ी को समतल कर बनाई जा रही थी कॉलोनी,कलेक्टर ने लिया एक्शन जबलपुर। राँझी तहसील अंतर्गत ग्राम भड़पुरा में शोभापुर पहाड़ी के अस्तित्व को मिटाकर वहां आवासीय कॉलोनी विकसित करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस प्रकरण में प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ और खनिजों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved