
इंदौर: व्यापारी संघ (Merchant Association) के तत्वाधान में छोटा गणपति (Chota Ganpati) के सामने पेड़ बगीचे परिंदे बचाओ आंदोलन (Save Trees, Gardens and Birds Movement) किया जावेगा. छोटा गणपति के सामने दोनों बगीचों में मेट्रो (Metro) का सब स्टेशन (Sub Station) लाने की तैयारी चल रही है, जिसका पूर्ण में यहां के रहवासी और व्यापारियों ने विरोध किया था.
छोटा गणपति के पास कोई ब्लास्टिंग नहीं होना चाहिए नहीं तो इस मंदिर परिसर को भी नुकसान होगा, साथ यह दोनों बगीचों में कम से कम 80 पेड़ हैं, जिस पर परिंदे आकर बैठते हैं. यहां दोनों छोर पर कबूतर खाना बना हुआ है, जहां वर्षों से लोग कबूतरों को दाना डालते हैं. इस क्षेत्र में मात्र केवल यह दो ही बगीचे हैं, जहां बच्चों के खेलने की व्यवस्था है. आसपास रेवासी संघ में कई बार मेट्रो से निवेदन कर कि वे यहां किसी प्रकार का ब्लास्टिंग ना करें नहीं तो 44 मकान और 66 परिवार प्रभावित होंगे इस बात को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया गया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved