img-fluid

इंदौर: सिरपुर तालाब को मिलेगी दूषित पानी से मुक्ति

October 26, 2025

महापौर ने किया 20 एमएलडी एसटीपी निर्माण कार्य का निरीक्षण

इंदौर। महापौर (Mayor) पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) ने रविवार को सिरपुर तालाब (Sirpur pond) क्षेत्र में निर्माणाधीन 20 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। इस दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू पार्षद शानू शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने कहा कि सिरपुर तालाब, जो शहर की ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहर है, जल्द ही सीवरेज के दूषित पानी से मुक्त होगा। आसपास की कालोनियों से बहकर आने वाला गंदा पानी अब तालाब में नहीं जाएगा।


  • उन्होंने बताया कि तालाब के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसटीपी निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यह ट्रीटमेंट प्लांट पूरा होने के बाद न केवल तालाब को दूषित पानी से राहत देगा, बल्कि इसके माध्यम से निकला ट्रीटेड वाटर आसपास के विकसित हो रहे बगीचों और कालोनियों की हरियाली के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।

    महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसटीपी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय सीमा दोनों का ध्यान रखते हुए पूरा किया जाए।

    Share:

  • पाक नौसेना प्रमुख ने किया विवादित क्रीक दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

    Sun Oct 26 , 2025
    मुंबई। पाकिस्तान (Pakistan) अपने दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है. उसके नौसेना प्रमुख एडमिरल नावेद अशरफ (Naved Ashraf) ने भारत के साथ समुद्री सीमा पर स्थित विवादित क्रीक क्षेत्रों में अपनी अग्रिम चौकियों का दौरा किया है, जिसको भारत ने जानबूझकर की गई एक सैन्य आक्रामकता करार देते हुए कड़ी निंदा की है. यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved