img-fluid

इंदौर: शराब दुकान के बाहर पथराव, गोली चलने का भी आरोप

May 28, 2026

चोइथराम मंडी की दुकान के पास बने अवैध अहाते को लेकर हुआ विवाद…फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंदौर। अवैध अहाता (Illegal Enclosure) हटाने को लेकर चोइथराम चौराहा (Choithram Square) स्थित शराब दुकान (Liquor Shop) पर कल रात को बड़ा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद में पथराव भी हुआ और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली भी चली। हालांकि गोली चलने की बात से पुलिस इनकार कर रही है।



  • राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि चोइथराम चौराहा पर नई शराब दुकान का ठेका सिद्धार्थ जायसवाल को मिला है। पहले चल रही शराब दुकान के साथ यहां एक अवैध अहाता भी चल रहा था, जिसमें शराब के साथ खाया जाने वाला चखना और बीड़ी-सिगरेट सहित पानी और डिस्पोजल मिलते हैं। इस अहाते में होने वाली गंदगी को लेकर बीते दिनों नगर निगम ने एक लाख रु. की चालानी कार्रवाई की थी, जिसके बाद इस जमीन के मालिक ने उक्त अहाते को हटाने को कहा। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि यह अहाता कोई भानु सिसौदिया उर्फ छोटा भानु और किशोर मराठा हटकर चलवाते हैं या उनके समर्थक चलाते हैं। कल दोनों का शराब ठेकेदार और उनके कर्मचारियों से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ये लोग उक्त अहाते को हटाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद यहां पथराव की स्थिति बन गई। हालांकि जब पुलिस पहुंची, तब तक पथराव और विवाद शंात हो गया, कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि यहां गोली भी चली थी, लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कह रही है, जिससे आगे की स्थिति साफ होगी।

    Share:

  • TMC नेता के खेत की खुदाई में निकले नकदी से भरे ट्रॉली बैग, ₹2.24 करोड़ बरामद; रात भर चली गिनती

    Thu May 28 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस के नेता की जमीन से करोड़ों की नकदी बरामद। बदुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपांकर भट्टाचार्य के खेती वाली जमीन की खुदाई की। यहां से चार ट्रॉली बैग और एक बोरी में नकद रुपये मिले। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। वहीं, भट्टाचार्य को पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved